हुरुन इंडिया फ्यूचर यूनिकॉर्न इंडेक्स 2022

Tags: Economy/Finance

हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा हाल ही जारी हुरुन इंडिया फ्यूचर यूनिकॉर्न इंडेक्स 2022 के निष्कर्षों के अनुसार, बेंगलुरु भारत की स्टार्ट-अप राजधानी बना हुआ है। यह 46 संभावित यूनिकॉर्न का घर है।

  • बेंगलुरू के बाद दिल्ली एनसीआर में 25 संभावित यूनिकॉर्न हैं।

  • 16 संभावित यूनिकॉर्न के साथ मुंबई तीसरे स्थान पर है।

  • सूचकांक के महत्वपूर्ण तथ्य 

  • इस सूचकांक के अनुसार, भारत में अगले दो से चार वर्षों में 122 नए यूनिकॉर्न होंगे।

  • इस रिपोर्ट के अनुसार स्टार्टअप्स, ज़ेप्टो, शिपरॉकेट, टर्टलमिंट संभावित यूनिकॉर्न की शीर्ष सूची में हैं।

  • कंपनियों का वर्गीकरण

  • विल-बी यूनिकॉर्न – वे कंपनियाँ जिनकी स्थापना 2000 के बाद हुई थी और जिनका मूल्य कम से कम 1 बिलियन अमरीकी डॉलर था।

  • गज़ेल्स – वे कंपनियाँ, जिनके अगले दो वर्षों में यूनिकॉर्न बनने की संभावना है। 

  • गज़ेल्स का मूल्य 500 मिलियन अमरीकी डालर और 1 बिलियन अमरीकी डालर के बीच होने की उम्मीद है। 

  • गैज़ेल्स पैक का नेतृत्व शिपरॉकेट करता है, जो पांच वर्षीय लॉजिस्टिक्स टेक स्टार्ट-अप है।

  • शिपरॉकेट के बाद Zepto, Turtlemint, Ather Energy और Vivriti Capital का नंबर आता है। 

  • सूची में अन्य पांच स्टार्ट-अप में निन्जाकार्ट, रैपिडो, डंज़ो, क्लियरटैक्स और ट्विन हेल्थ शामिल हैं।

  • चीता – वे स्टार्ट-अप जो अगले चार वर्षों में यूनिकॉर्न में बदल सकते हैं।

  • चीता पैक का नेतृत्व पेपरफ्राई करता है। इसके बाद Juspay और Mswipe Technologies का नंबर आता है।

  • शुगर कॉस्मेटिक्स, जेस्टमनी, वेकूल, क्यूमैथ, ब्लूस्टोन, विंजो इस सूची में अन्य स्टार्टअप हैं।

  • यूनिकॉर्न कंपनी क्या है?

  • एक यूनिकॉर्न एक निजी  स्टार्ट-अप कंपनी है, जिसका मूल्य 1 बिलियन अमरीकी डालर से अधिक है।








Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search