आईआईटी मद्रास शिक्षा मंत्रालय की इंडिया रैंकिंग 2022 में शीर्ष पर

Tags: National News


शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी किए गए देश के सबसे बेहतर उच्च शिक्षा संस्थानों की इंडिया रैंकिंग 2022 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास ने पहला स्थान प्राप्त किया है। 

महत्वपूर्ण तथ्य 

  • भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु और आईआईटी, बॉम्बे ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

  • शिक्षा मंत्रालय की ओर से देशभर के शिक्षण संस्थानों को विभिन्न श्रेणियों में बांटकर इस रैंकिग को तैयार किया जाता है। 

  • इसके अंतर्गत ओवरऑल विश्वविद्यालय, कॉलेज, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी, कानून, चिकित्सा, वास्तुकला, दंत चिकित्सा और अनुसंधान की श्रेणी आते हैं। 

  • सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय - भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु

  • इसके बाद जेएनयू और जामिया मिलिया इस्लामिया ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

  • सर्वश्रेष्‍ठ प्रबंधन संस्थान - आईआईएम अहमदाबाद

  • आईआईएम बैंगलोर और आईआईएम कलकत्ता ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

  • सर्वश्रेष्‍ठ इंजीनियरिंग कॉलेज - आई आई टी मद्रास

  • आईआईटी दिल्ली और आईआईटी बॉम्बे ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

  • सर्वश्रेष्‍ठ कॉलेज -मिरांडा हाउस,दिल्‍ली

  • दिल्‍ली का हिंदू कॉलेज दूसरे और चेन्‍नई का प्रेसीडेंसी कॉलेज तीसरे स्‍थान पर है।

  • सर्वश्रेष्‍ठ मेडिकल कॉलेज - अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान, नई दिल्ली

  • सर्वश्रेष्‍ठ दंत चिकित्‍सा कॉलेज - सविता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज, चेन्नई

  • सर्वश्रेष्ठ फार्मेसी संस्थान - जामिया हमदर्द, नई दिल्ली

  • सर्वश्रेष्ठ  वास्तुकला संस्थान - भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की

  • सर्वश्रेष्ठ लॉ संस्थान - नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु

ओवरऑल टॉप 5 संस्थान 

  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास

  • भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु

  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे

  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली

  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर






Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search