भारत और फिनलैंड डिजिटल साझेदारी में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए

Tags: Person in news

India and Finland cooperation in Digital Partnership

भारत और फिनलैंड  फ्यूचर आईसीटी, फ्यूचर मोबाइल टेक्नोलॉजीज और डिजिटल एजुकेशन में डिजिटल पार्टनरशिप जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। फ़िनलैंड के शिक्षा और संस्कृति मंत्री, पेट्री होंकोनेन और केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने 14 नवंबर 2022 को नई दिल्ली में एक बैठक में इस पर सहमति व्यक्त की।

दोनों देश परस्पर हित के क्षेत्रों और विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में संयुक्त कार्य समूहों को संस्थागत बनाने पर भी सहमत हुए।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा की 18 अप्रैल 2022 को फिनलैंड के आर्थिक मामलों के मंत्री मीका लिंटिला की यात्रा के दौरान एक संयुक्त घोषणा पर हस्ताक्षर किए गए थे। इसके बाद दोनों पक्षों ने क्वांटम प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग शुरू किया। 

क्वांटम कंप्यूटर के संयुक्त विकास पर फिनलैंड के संस्थानों के साथ काम करने के लिए भारतीय पक्ष ने पहले ही चार प्रमुख संस्थानों- पुणे स्थित आईआईएसईआर (भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान), आईआईटी- मद्रास, मुंबई के टीआईएफआर(टाटा मूलभूत अनुसंधान संस्थान) और पुणे स्थित सी-डैक (प्रगत संगणन विकास केन्द्र ) को चिह्नित कर लिया है।

फिनलैंड गणराज्य

यह उत्तरी यूरोप में स्थित है। यह पूर्वी और पश्चिमी यूरोप के बीच एक प्रतीकात्मक सीमा बनाता है।

यह घने जंगलों वाला देश है और इसमें लगभग 56,000 झीलें हैं। इसे हजार झीलों की भूमि भी कहा जाता है।

राजधानी: हेलसिंकी

मुद्रा: यूरो

प्रधान मंत्री: सना मारिन


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz