भारत और जापान ने अंडमान सागर में समुद्री साझेदारी अभ्यास किया

Tags: Defence

हाल ही में अंडमान सागर में भारतीय नौसेना और जापानी समुद्री आत्मरक्षा बल के बीच एक समुद्री साझेदारी अभ्यास (MPX) आयोजित किया गया है।

महत्वपूर्ण तथ्य 

  • इस अभ्यास का उद्देश्य इंटरऑपरेबिलिटी को बढ़ाना, जहाज़रानी और संचार प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करना है।

  • यह अभ्यास हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) में सुरक्षित अंतर्राष्ट्रीय शिपिंग और व्यापार सुनिश्चित करने की दिशा में दोनों नौसेनाओं के बीच चल रहे प्रयासों का हिस्सा है।

  • दोनों देश समुद्री संबंधों को मज़बूत करने की दिशा में हिंद महासागर क्षेत्र में नियमित अभ्यास करते आ रहे हैं।

प्रतिभागी

  • आईएनएस सुकन्या - भारतीय नौसेना का एक अपतटीय गश्ती जहाज़

  • सुकन्या श्रेणी के गश्ती जहाज़ बड़े, अपतटीय गश्ती जहाज़ हैं।

  • सुकन्या वर्ग के जहाज़ों का नाम भारतीय महाकाव्यों की उल्लेखनीय महिलाओं के नाम पर रखा गया है।

  • सुकन्या वर्ग के पास बड़े पतवार हैं, हालाँकि वे हल्के हथियारों से लैस हैं क्योंकि उनका उपयोग मुख्य रूप से भारत के विशेष आर्थिक क्षेत्र के अपतटीय गश्त के लिये किया जाता है।

  • जे. एस. समीदारे - जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स के मुरासेम वर्ग के विध्वंसक है।

  • जे.एस. समीदारे (DD-106) जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स (JMSDF) के मुरासामे-श्रेणी के विध्वंसक का छठा जहाज़ है।

भारत और जापान के बीच अन्य समुद्री अभ्यास

  • जापान-भारत समुद्री अभ्यास (JIMEX)

  • मालाबार अभ्यास (भारत-अमेरिका-जापान-ऑस्ट्रेलिया)

भारत के अन्य देशों के साथ प्रमुख समुद्री अभ्यास

  • थाईलैंड - भारत-थाईलैंड समन्वित गश्ती (भारत-थाई CORPAT)

  • यूनाइटेड किंगडम- कोंकण - शक्ति

  • इंडोनेशिया- समुद्र शक्ति

  • सिंगापुर- सिंगापुर-भारत समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास (SIMBEX)

  • कतर- जायरे-अल-बहर

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search