भारत और स्वीडन ने स्टॉकहोम में इंडस्ट्री ट्रांजिशन वार्ता की मेजबानी की

Tags: International Relations International News

भारत और स्वीडन ने अपनी संयुक्त पहल यानी लीडरशिप फॉर इंडस्ट्री ट्रांजिशन (LeadIT) के एक हिस्से के रूप में स्टॉकहोम में 2 जून को उद्योग संक्रमण संवाद की मेजबानी की।

  • LeadIT पहल उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देती है जो वैश्विक जलवायु कार्रवाई में प्रमुख हितधारक हैं और विशिष्ट हस्तक्षेप की आवश्यकता है।

  • इस उच्च स्तरीय संवाद ने संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन 'स्टॉकहोम+50' में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है।

  • स्टॉकहोम +50 एक विश्व पर्यावरण सभा है जो 2 और तीन जून को 1972 में मानव पर्यावरण पर संयुक्त राष्ट्र के पहले सम्मेलन के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।

  • यह COP27 का एजेंडा तय करता है।

  • जापान और दक्षिण अफ्रीका इस पहल के नवीनतम सदस्य हैं।

  • वर्तमान में देशों और कंपनियों को मिलाकर LeadIT   के कुल सदस्यों की संख्या 37 हो गई है।

  • केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

  • उन्होंने कहा कि यह 50 साल की सहयोगी कार्रवाई का जश्न मनाने का समय है, साथ ही इस बात पर आत्मनिरीक्षण करने का भी समय है  कि अबतक हमने क्या हासिल किया गया है और क्या हासिल किया जाना बाकी है।

  • आयोजन के दौरान, भारत ने 2022-23 के कार्यान्वयन के लिए प्राथमिकताओं पर गोलमेज वार्ता की अध्यक्षता की।

  • देशों और कंपनियों ने अपनी पहलों, सफलता की कहानियों और भविष्य के लिए योजनाओं को साझा किया।

  • स्वीडन के बारे में 

  • राजधानी - स्टॉकहोम

  • राष्ट्रीय दिवस - 6 जून

  • संसद - 'रिक्सडैग' कहा जाता है

  • संसद सदस्य - 349 एक ही कक्ष में

  • राज्य के प्रमुख - राजा कार्ल सोलहवें गुस्ताफ, सिंहासन का उत्तराधिकारी क्राउन प्रिंसेस विक्टोरिया है

  • कुल क्षेत्रफल - 528,447 वर्ग किमी, यूरोप का पांचवा सबसे बड़ा देश

  • सबसे ऊँचा पर्वत - केबनेकाइज़ (2,099 मीटर)

  • सबसे बड़ी झील - वानर्न (5,650 वर्ग किमी)

  • मुद्रा - स्वीडिश क्रोना




Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search