भारत ने श्रीलंका को डोर्नियर मैरीटाइम टोही विमान उपहार में दिया

Tags: International Relations Defence

भारत ने 15 अगस्त को श्रीलंका को एक डोर्नियर समुद्री टोही विमान उपहार में दिया जो द्वीप राष्ट्र को अपने जलक्षेत्र में मानव और मादक पदार्थों की तस्करी तथा अन्य संगठित अपराधों जैसी कई चुनौतियों से निपटने में सक्षम बनाएगा। 

महत्वपूर्ण तथ्य

  • यह कटुनायके में श्रीलंका वायु सेना बेस में एक विशेष कार्यक्रम में उपहार में दिया गया।

  • श्रीलंका की नौसेना और वायु सेना के कर्मी जिन्होंने भारत में करीब चार महीने तक प्रशिक्षण प्राप्त किया है, वे विमान का संचालन करेंगे।

  • इस अवसर पर श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले भी मौजूद थे।

  • समारोह ऐसे समय में हुआ जब भारत अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है और एक दिन बाद चीन का उच्च प्रौद्योगिकी वाला मिसाइल एवं उपग्रह निगरानी पोत श्रीलंका के हम्बनटोटा बंदरगाह पर लंगर डालेगा।

  • श्रीलंका की तात्कालिक सुरक्षा आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद के लिए भारतीय नौसेना से श्रीलंका को यह विमान दिया है। 

  • भारतीय नौसेना ने श्रीलंका की नौसेना और वायुसेना के एक दल को समुद्री टोही विमान का गहन प्रशिक्षण भी दिया है।

  • भारत और श्रीलंका के बीच नई दिल्ली में 2018 में हुए रक्षा संवाद के दौरान श्रीलंका ने अपनी समुद्री निगरानी क्षमताएं बढ़ाने के लिए भारत से दो डोर्नियर टोही विमान हासिल करने की संभावनाओं पर बातचीत की थी।

डोर्नियर विमान

  • मार्च 2022 में, भारत और श्रीलंका सरकार ने श्रीलंकाई नौसेना को दो डोर्नियर 228 विमान प्रदान करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

डोर्नियर 228 विमान

  • यह 17 सीटर नॉन-प्रेशराइज्ड एयरक्राफ्ट है जिसमें टर्बोप्रॉप इंजन लगा है।

  • यह दिन और रात के संचालन, लघु टेक-ऑफ और लैंडिंग में सक्षम है, और अर्ध-तैयार रनवे से उड़ान भर सकता है।

  • हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने भारत में ड्रोनियर -228 का निर्माण शुरू किया।

  • सशस्त्र बलों द्वारा अब तक डोर्नियर-228 विमान का इस्तेमाल किया जा चुका है।

  • एलायंस एयर ने डोर्नियर विमान संचालित करने के लिए एचएएल के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए थे।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search