देशव्यापी कोविड टीकाकरण अभियान की पहली वर्षगांठ

Tags: National News

भारत कोविड -19 के खिलाफ देशव्यापी टीकाकरण अभियान की पहली वर्षगांठ मना रहा है।

  • दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान 16 जनवरी, 2021 को स्वस्थ्य्कर्ताओं के साथ शुरू हुआ।
  • फिर इसे 2 फरवरी 2021 को अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं के लिए शुरू किया  गया, इसके बाद 60 से अधिक आयु वर्ग और 45 साल से ऊपर के कोमोरबिड लोगों के लिए 1 मार्च से और 1 मई 2021 से 18 साल से ऊपर के सभी लोगों के लिए शुरू किया गया।
  • भारत ने अक्टूबर 2021 में 100 करोड़ वैक्सीन की खुराक दी।
  • स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं और साठ से अधिक व्यक्तियों को एहतियाती खुराक देने का अभियान 10 जनवरी 2022 को शुरू हुआ।
  • 15-18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण 3 जनवरी 2022 से शुरू किया गया था।
  • इस बीच, भारत का कोविड टीकाकरण कवरेज 156 करोड़ 63 लाख का आंकड़ा पार कर गया है।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search