उच्च शिक्षा पर भारत-नॉर्वे संयुक्त कार्य समूह नई दिल्ली में आयोजित

Tags: place in news National

भारत ने 11 अक्टूबर 2022 को नई दिल्ली में ‘उच्च शिक्षा पर भारत-नॉर्वे संयुक्त कार्यदल’ की छठी बैठक की मेजबानी की।

इस बैठक की अध्यक्षता भारत की ओर से  नीता प्रसाद, संयुक्त सचिव, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग, शिक्षा मंत्रालय और नार्वे की ओर से एनी लाइन वोल्ड, महानिदेशक, शिक्षा और अनुसंधान मंत्रालय ने की। भारत में नॉर्वे के राजदूत ने भी इस बैठक में भाग लिया।

 25 अप्रैल 2022 को भारत और नॉर्वे के बीच उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग पर हस्ताक्षरित सहमति पत्र (एमओयू) के कार्यान्वयन की निगरानी और देख-रेख के लिए ही उपर्युक्‍त संयुक्त कार्यदल का गठन किया गया था।

नॉर्वे का राजतन्त्र

यह एक उत्तरी यूरोपीय देश है और स्कैंडिनेवियाई प्रायद्वीप में स्थित है। स्कैंडिनेवियाई द्वीपों में नॉर्वे और स्वीडन शामिल हैं।

यह दुनिया में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के सबसे बड़े निर्यातकों में से एक है। उत्तरी सागर में इसका महत्वपूर्ण तेल और गैस भंडार है।

प्रधान मंत्री: जोनास गहर स्टोर

राजधानी: ओस्लो

मुद्रा: नॉर्वेजियन क्रोन

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz