चीन को पीछे छोड़ते हुए भारत दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बना

Tags: Reports

19 अप्रैल को जारी संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार, भारत दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में चीन से आगे निकल गया है।

खबर का अवलोकन 

  • संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार भारत की जनसंख्या 142.86 करोड़ है जबकि चीन की जनसंख्या 142.57 करोड़ है।

  • संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) की एक नई रिपोर्ट के अनुसार भारत की 25 प्रतिशत आबादी 0-14 वर्ष के आयु वर्ग के बीच है।

  • 10-19 वर्ष की आयु समूह के बीच की जनसँख्या 18 प्रतिशत है 

  • 10-24 वर्ष के आयु वर्ग की जनसंख्या 26 प्रतिशत है।

  • 15-64 वर्ष आयु वर्ग की जनसंख्या 68 प्रतिशत और 65 वर्ष से ऊपर की जनसँख्या 7 प्रतिशत है।

  • विशेषज्ञों के अनुसार, भारत की जनसांख्यिकी एक राज्य से दूसरे राज्य में भिन्न है। 

  • केरल और पंजाब में बुजुर्ग आबादी अधिक है, जबकि बिहार और उत्तर प्रदेश में युवा आबादी अधिक है।

  • विभिन्न एजेंसियों द्वारा किए गए कई अध्ययनों के अनुसार 165 करोड़ के चरम पर पहुंचने से पहले भारत की जनसंख्या लगभग तीन दशकों तक बढ़ने की उम्मीद है। इसके बाद इसमें गिरावट शुरू हो जाएगी।

संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए)

  • संयुक्त राष्ट्र महासभा का एक सहायक अंग और एक यौन और प्रजनन स्वास्थ्य एजेंसी के रूप में काम करता है।

  • स्थापना - 1967 में।

  • 1987 में, इसे आधिकारिक तौर पर संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष का नाम दिया गया था।

  • जनसंख्या गतिविधियों के लिए संयुक्त राष्ट्र कोष के लिए मूल संक्षिप्त नाम 'यूएनएफपीए' को बरकरार रखा गया था।

  • रिपोर्ट - स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search