ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स में भारत 146 में से 135वें स्थान पर

Tags: International News

विश्व आर्थिक मंच (WEF) की वार्षिक जेंडर गैप रिपोर्ट 2022 13 जुलाई को जिनेवा में जारी की गई। ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स, 2022 में कुल 146 देशों में भारत 135वें स्थान पर है।

भारत की स्थिति

  • भारत "स्वास्थ्य और उत्तरजीविता" उप-सूचकांक में दुनिया में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला देश है, जहां यह 146 वें स्थान पर है।

  • भारत अपने पड़ोसी देशों से भी खराब स्थिति में है और बांग्लादेश (71), नेपाल (96), श्रीलंका (110), मालदीव (117) और भूटान (126) से पीछे है।

  • दक्षिण एशिया में केवल ईरान (143), पाकिस्तान (145) और अफगानिस्तान (146) का प्रदर्शन भारत से भी खराब है।

  • 2021 में, भारत सूचकांक में कुल 156 देशों में से 140 वें स्थान पर था।

शीर्ष 10 देश

  • आइसलैंड (90.8%) वैश्विक रैंकिंग में अग्रणी है।

  • अन्य स्कैंडिनेवियाई देश जैसे फिनलैंड (86%, दूसरा), नॉर्वे (84.5%, तीसरा) और स्वीडन (82.2%) शीर्ष पांच में शामिल हैं।

  • उप-सहारा अफ्रीकी देश रवांडा (81.1%, 6 वां) और नामीबिया (80.7%, 8 वां), एक लैटिन अमेरिकी देश, निकारागुआ (81%, 7 वां), और पूर्वी एशिया और प्रशांत से एक देश, न्यूजीलैंड (84.1%, 4वां) शीर्ष 10 में स्थान प्राप्त किए हैं।

  • अन्य यूरोपीय देश जैसे आयरलैंड (80.4%) और जर्मनी (80.1%) नौवें और दसवें स्थान पर हैं।

4 प्रमुख आयाम

  1. राजनीतिक  सशक्तिकरण 

इसमें संसद में महिलाओं का प्रतिशत जैसे मेट्रिक्स शामिल हैं।

  1. आर्थिक भागीदारी और अवसर

इसमें  शामिल मेट्रिक्स हैं, महिलाओं का प्रतिशत जो श्रम शक्ति का हिस्सा हैं, समान कार्य के लिए वेतन समानता, अर्जित आय आदि।

  1. शिक्षा प्राप्ति

इसमें साक्षरता दर और प्राथमिक, माध्यमिक और तृतीयक शिक्षा में नामांकन दर जैसे मेट्रिक्स शामिल हैं।

  1. स्वास्थ्य और उत्तरजीविता

इसमें दो मीट्रिक शामिल हैं: जन्म के समय लिंगानुपात (%) और स्वस्थ जीवन प्रत्याशा (वर्षों में)।

ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स के बारे में

  • यह विश्व आर्थिक मंच (WEF) द्वारा प्रतिवर्ष प्रकाशित किया जाता है।

  • इसे पहली बार 2006 में लैंगिक समानता की दिशा में प्रगति को बेंचमार्क करने के लिए पेश किया गया था।

  • यह ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट का 16वां संस्करण है।

  • यह समय के साथ लिंगअंतराल को कम करने की प्रगति को ट्रैक करता है।



Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search