भारत- सेशेल्स सैन्य अभ्यास लामितिये–2022, सेशेल्स में शुरू

Tags: Defence

भारतीय सेना और सेशेल्स रक्षा बलों (एसडीएफ) के मध्य 9वां संयुक्त सैन्य अभ्यास लामितिये– 2022, सेशेल्स रक्षा अकादमी (एसडीए) सेशेल्स में 22 मार्च से 31 मार्च 22 तक आयोजित किया जा रहा है।

  • इस अभ्‍यास का उद्देश्य अर्ध-शहरी वातावरण में शत्रु बलों के विरुद्ध विभिन्न अभियानों के दौरान प्राप्त किए गए अनुभवों को साझा करने और संयुक्त अभियान शुरू करने के लिए क्षमता में वृद्धि करना है।

  • सैन्‍य अभ्यास - 2022 एक द्विवार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जिसका 2001 से सेशेल्स में आयोजन किया जा रहा है।

  • भारतीय सेना और सेशेल्‍स रक्षा बल दोनों की एक-एक इन्फैंट्री प्लाटून कंपनी मुख्यालय के साथ इस अभ्यास में भाग लेंगी।

  • भारतीय सैन्‍य दल में 2/3 गोरखा राइफल्स समूह (पीरकंठी बटालियन) के सैनिक शामिल हैं।

सेशल्स

यह पश्चिमी हिंद महासागर में एक द्वीप गणराज्य है। यह पूर्वी अफ्रीका महाद्वीप का एक भाग है।

राजधानी: विक्टोरिया

राष्ट्रपति: वेवेल रामकलावन

मुद्रा: सेशल्स रुपया

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ (22nd-MARCH)

Go To Quiz