भारत अमेरिका को आम का निर्यात करेगा

Tags: Economics/Business

भारत दो साल से अधिक समय बाद अमेरिका को आमों का निर्यात फिर से शुरू करेगा। निर्यात पर प्रतिबंध इसलिए लगाया गया था क्योंकि अमेरिकी फाइटोसैनिटरी इंस्पेक्टर निरीक्षण हेतु कोविड -19 महामारी के कारण भारत नहीं आ पाए थे।

भारत अमेरिका को आम का निर्यात करेगा

  • नई दिल्ली में 23 नवंबर को हुई 12वीं भारत-अमेरिका टीपीएफ (ट्रेड पॉलिसी फोरम) की बैठक में भारत से अमेरिका को आम और अनार के निर्यात और अमेरिका से भारत में चेरी और अल्फाल्फा पशु चारे के आयात का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
  • अमेरिका को आम और अनार निर्यात  जनवरी-फरवरी 2022 से और अनार के दानों का निर्यात अप्रैल 2022 से शुरू होगा। अमेरिका से चेरी और अल्फाल्फा पशु चारे का आयात अप्रैल 2022 में शुरू होगा ।
  • आम के उत्पादन में भारत पहले स्थान पर है और उसके बाद क्रमश: चीन और थायलैंड का स्थान है।
  • थायलैंड आम के निर्यात में पहले स्थान पर हैं और उसके बाद मैक्सिको और नीदरलैंड का स्थान है।
  • मालदा (पश्चिम बंगाल) को भारत के आम शहर के नाम से जाना जाता है।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search