भारत 2025 में महिला वनडे विश्व कप की मेजबानी करेगा

Tags: Sports News

अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अनुसार, भारत वर्ष 2025 के ICC महिला एकदिवसीय विश्‍व कप की मेज़बानी करेगा।

महत्वपूर्ण तथ्य 

  • परिषद ने वर्ष 2024 से वर्ष 2027 तक ICC महिला विश्‍व कप की मेज़बानी के लिये चार देशों का चयन किया है।

  • ये देश भारत, बांगलादेश, इंग्‍लैंड और श्रीलंका हैं। 

  • बांगलादेश वर्ष 2024 में महिला टी-20 विश्‍व कप प्रतियोगिता का मेज़बानी करेगा I

  • महिला टी-20 विश्‍व कप का वर्ष 2026 का संस्‍करण इंग्‍लैंड में आयोजित किया जाएगा।

  • श्रीलंका वर्ष 2027 के महिला टी-20 चैंपियंस ट्रॉफी की मेज़बानी करेगा लेकिन यह इस पर निर्भर करेगा कि वह प्रतियोगिता के लिये क्‍वालीफाई करे।

  • मेजबान देशों का चयन आईसीसी बोर्ड की उपसमिति की देखरेख में संचालित बोली प्रक्रिया के जरिए किया गया। 

  • समिति में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्‍यक्ष सौरव गांगुली भी शामिल थे I

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) 

  • स्थापना- 15 जून 1909

  • मुख्यालय- दुबई, संयुक्त अरब अमीरात

  • आईसीसी के वर्तमान में 104 सदस्य राष्ट्र हैं: 12 पूर्ण सदस्य और 92 एसोसिएट सदस्य हैं।

  • अध्यक्ष- ग्रेग बार्कले

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई)

  • स्थापना- 1928

  • मुख्यालय- मुम्बई, महाराष्ट्र

  • अध्यक्ष- सौरव गांगुली

  • सचिव- जय शाह

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search