भारत के "इंडिया हाइपरटेंशन कंट्रोल इनिशिएटिव" को संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार मिला

Tags: National Awards


भारत उच्च रक्तचाप नियंत्रण पहल  (इंडिया हाइपरटेंशन कंट्रोल इनिशिएटिव) ने संयुक्त राष्ट्र 2022 यूएन इंटरएजेंसी टास्क फोर्स और प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल पुरस्कार पर डब्ल्यूएचओ विशेष कार्यक्रम” पुरस्कार जीता है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने 21 सितंबर 2022 को ट्वीट की थी।

इस पुरस्कार की घोषणा 21 सितंबर 2022 को न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका में की गई।

यह पुरस्कार भारत की उस उत्कृष्ट प्रतिबद्धता और कार्रवाई को मान्यता देता है जिसमे : (i) गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) को रोकना और नियंत्रित करना और (ii) एकीकृत जन-केंद्रित प्राथमिक देखभाल प्रदान करना है ।

भारत उच्च रक्तचाप नियंत्रण पहल 2017 में शुरू की गई थी। यह केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर), राज्य सरकारों और विश्व स्वास्थ्य संगठन-भारत की एक सहयोगी पहल है।

पहल के तहत 23 राज्यों के 130 जिलों में उच्च रक्तचाप से पीड़ित 34 लाख से अधिक लोग सरकारी  स्वास्थ्य सुविधाओं में इलाज करा रहे हैं।


महत्वपूर्ण तथ्य - 

  • हर साल 17 मई को विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • विश्व उच्च रक्तचाप दिवस 2022 का विषय है "अपने रक्तचाप को मापें, इसे नियंत्रित करें, लंबे समय तक जीवित रहें"
  • उच्च रक्तचाप एक ऐसी बीमारी है जिसमें उच्च रक्तचाप लगातार 140/90 या उससे अधिक की सीमा में दर्ज किया जाता है।
  • सामान्य स्वस्थ मनुष्य का आदर्श रक्तचाप 120/80 होना चाहिए।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz