भारतीय तटरक्षक बल ने चेन्नई में अभ्यास SAREX - 22 आयोजित किया

Tags: Defence


भारतीय तटरक्षक बल ने हाल ही में चेन्नई तट से अपने द्विवार्षिक राष्ट्रीय समुद्री खोज और बचाव अभ्यास - SAREX 22 का आयोजन किया।

महत्वपूर्ण तथ्य -

  • SAREX  के 10वें संस्करण का उद्घाटन भारत सरकार के रक्षा सचिव अजय कुमार ने किया।

  • इस अभ्यास का उद्देश्य समुद्र में होने वाली दुर्घटनाओं से बचना और बचाव अभियान चलाकर लोगों की जान बचाना है। 

  • राष्ट्रीय समुद्री खोज और बचाव बोर्ड (NMSARB) के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय अभ्यास की मेजबानी भारतीय तटरक्षक बल द्वारा की जाती है।

  • इस दौरान ‘समुद्री सुरक्षा की ओर क्षमता निर्माण’ विषय के तहत आयोजित अभ्यास में 16 देशों के 24 पर्यवेक्षकों ने भाग लिया।

  • तटरक्षक बल द्वारा आयोजित यह अभ्यास का 10वां संस्करण था। 

  • इस अभ्यास के दौरान, बंगाल की खाड़ी के ऊपर रिमोट नियंत्रित लाइफबॉय जैसी नई तकनीक का प्रदर्शन किया गया।

भारतीय तटरक्षक बल के बारे में  :

  • भारतीय तटरक्षक बल (ICG) को आधिकारिक तौर पर 1 फरवरी 1977 को भारत की संसद के तटरक्षक अधिनियम, 1978 द्वारा स्थापित किया गया था। 

  • यह केंद्रीय रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आता है।

  • इसकी मुख्य भूमिका  समुद्री तस्करी को रोकना, द्वीपों की सुरक्षा  सुनिश्चित करना और समुद्र में भारतीय मछुआरों और नाविकों को सुरक्षा और सहायता प्रदान करना है।

  • आदर्श वाक्य: "वयम रक्षाम - हम रक्षा करते हैं"

  • मुख्यालय: रक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली

  • महानिदेशक: वीरेंद्र सिंह पठानिया

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz