भारतीय नौसेना ने मोज़ाम्बिक और तंजानिया नौसेनाओं के साथ पहले त्रिपक्षीय नौसेना अभ्यास में भाग लिया

Tags: Defence

first trilateral naval exercise

भारतीय, मोजाम्बिक और तंजानिया की नौसेनाओं के बीच पहला त्रिपक्षीय नौसैनिक अभ्यास (IMT- TRILAT) 27 अक्टूबर 2022 को डार एस सलाम, तंजानिया में शुरू हुआ। यह पहली बार है जब भारतीय नौसेना इन नौसेनाओं के साथ एक अभ्यास में भाग ले रही है।

यह अभ्यास 27 से 29 अक्टूबर 2022 तक आयोजित किया जाएगा जिसमें बंदरगाह और समुद्री चरण शामिल हैं।

भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट, आईएनएस तारकश, एक चेतक हेलीकॉप्टर और भारतीय नौसेना की विशेष कमांडो यूनिट, मार्कोस (समुद्री कमांडो) द्वारा किया जा रहा है।


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search