भारतीय मूल के लक्ष्मण नरसिम्हन होंगे दुनिया की सबसे बड़ी कॉफी चेन स्टारबक्स के नए सीईओ

Tags: Person in news


अमेरिका की बहुराष्ट्रीय कॉफी कंपनी ‘स्टारबक्स’ ने भारतीय मूल के ‘लक्ष्मण नरसिम्हन’ को हॉवर्ड शुल्त्स के स्थान पर अपना नया सीईओ नियुक्त किया है।

महत्वपूर्ण तथ्य -

  • नरसिम्हन एक अक्टूबर से विश्व की सबसे बड़ी कॉफी श्रृंखला कंपनी स्टारबक्स के सीईओ का पद संभालेंगे। 

  • 55 वर्षीय नरसिम्हन ने Lysol और Enfamil बेबी फॉर्मूला के निर्माता, यूके स्थित रेकिट बेंकिजर ग्रुप के मुख्य कार्यकारी के रूप में कार्य किया है।

  • स्टारबक्स की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि नरसिम्हन लंदन से सिएटल शिफ्ट होंगे।

  • स्टारबक्स के बोर्ड ने नरसिम्हन की सहायता के लिए हॉवर्ड शुल्त्स (स्टारबक्स के वर्तमान सीईओ) को अप्रैल 2023 तक अंतरिम सीईओ के रूप में बने रहने के लिए कहा।

  • द वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, नरसिम्हन सीईओ की भूमिका ग्रहण करेंगे और एक अप्रैल को कंपनी के बोर्ड में शामिल होंगे।

  • नरसिम्हन उपभोक्ता सामान बनाने वाली बहुराष्ट्रीय कंपनी रेकिट बेंकिजर समूह (रेकिट के नाम से चर्चित) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के रूप में कार्यरत हैं।

  • नरसिम्हन तीन वर्ष (सितंबर 2019 से सितंबर 2022) तक कंपनी की अगुवाई करने के बाद 30 सितंबर, 2022 को पद से हट जाएंगे।

  • रेकिट बेंकिज़र में अब उनका स्थान वरिष्ठ स्वतंत्र निदेशक निकान्द्रो दुरांते लेंगे।

लक्ष्मण नरसिम्हन :

  • नरसिम्हन ने पुणे विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री ली हुई है। उन्होंने व्हॉर्टन स्कूल से एमबीए किया है। 

  • उन्हें एक सितंबर, 2019 को रेकिट के सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया था।

  • रेकिट से जुड़ने से पहले वह पेप्सिको में 2012 से 2019 के दौरान विभिन्न उच्च पदों पर रहे।

  • उन्होंने 1993 से 2012 के दौरान मैकिंजी एंड कंपनी में भी बतौर निदेशक काम किया है।



Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz