भद्रवाह, जम्मू और कश्मीर में भारत का पहला लैवेंडर महोत्सव

Tags: State News

केंद्रीय मंत्री डॉ . जितेंद्र सिंह ने सरकार के अरोमा मिशन 2 के तहत 26 मई 2022 को भद्रवाह , जम्मू–कश्मीर में भारत के पहले लैवेंडर महोत्सव ‘ का उद्घाटन किया।

  • जम्मू–कश्मीर में भद्रवाह भारत की बैगनी या लैवेंडर क्रांति का जन्मस्थान हैI 

  • भद्रवाह में लैवेंडर महोत्सव में जम्मू और कश्मीर सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए वैज्ञानिकों, प्रौद्योगिकीविदों, प्रगतिशील किसानों और कृषि उद्यमियों ने भाग लिया I 

  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के माध्यम से CSIR-IIIM के अरोमा मिशन  के तहत लैवेंडर की खेती को बढ़ावा देने के लिए 2016 में बैगनी क्रांति शुरू की गयी थी I 

  • मिशन का लक्ष्य 2024 तक लैवेंडर की खेती को 1500 हेक्टेयर तक बढाना है I

  • देश का पहला नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई एल्टीट्यूड मेडिसिन भद्रवाह में बनाया जा रहा है।

  • कुछ प्रमुख क्रांति और संबंधित क्षेत्र  

             क्रांति का नाम 

              क्षेत्र

हरित क्रांति 

खाद्यान्न उत्पादन

 श्वेत क्रांति

 दुग्ध उत्पादन

पीली क्रांति

 खाद्य तेलों और तिलहन फसलों के उत्पादन 

नीली क्रांति

मत्स्य उत्पादन

 गुलाबी क्रांति

प्याज और झींगा मछली के उत्पादन

रजत क्रांति

अंडा उत्पादन

सुनहरी क्रांति

बागवानी उत्पादन 



Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search