भारत के इंदरमित गिल को विश्व बैंक का मुख्य अर्थशास्त्री नियुक्त किया गया

Tags: Person in news

विश्व बैंक ने भारतीय नागरिक इंदरमित गिल को अपना मुख्य अर्थशास्त्री और विकास अर्थशास्त्र का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • गिल अमेरिकी अर्थशास्त्री कारमेन रेनहार्ट का स्थान लेंगे और उनकी नियुक्ति 1 सितंबर, 2022 से प्रभावी होगी।

  • गिल वर्तमान में समान विकास, वित्त और संस्थानों के उपाध्यक्ष हैं, जहां उन्होंने मैक्रोइकॉनॉमिक्स, ऋण, व्यापार, गरीबी और शासन पर काम का नेतृत्व किया।

  • गिल विश्व बैंक में मुख्य अर्थशास्त्री के रूप में सेवा देने वाले दूसरे भारतीय होंगे। कौशिक बसु पहले भारतीय थे, जिन्होंने 2012-2016 तक इस पद पर नियुक्त हुए थे।

  • रघुराम राजन और गीता गोपीनाथ ने विश्व बैंक की सहयोगी संस्था, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में मुख्य अर्थशास्त्री के रूप में कार्य किया है।

  • 2016 और 2021 के बीच गिल ड्यूक विश्वविद्यालय में सार्वजनिक नीति के प्रोफेसर और ब्रुकिंग्स इंस्टीट्यूशन में वैश्विक अर्थव्यवस्था और विकास कार्यक्रम में अनिवासी वरिष्ठ फेलो थे।

  • गिल ने जॉर्ज टाउन विश्वविद्यालय और शिकागो विश्वविद्यालय में भी अध्यापन का कार्य किया है।

  • गिल ने शिकागो विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में पीएचडी की डिग्री हासिल की है।

  • गिल ने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से एमए और दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज से अर्थशास्त्र में बीए (ऑनर्स) किया है।

विश्व बैंक के बारे में 

  • अंतर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक और अन्तरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्थापना एक साथ वर्ष 1944 में अमेरिका के न्यू हैम्पशायर में ब्रेटन वुड्स सम्मेलन के दौरान हुई थी I 

  • अंतर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक को ही विश्व बैंक कहा जाता है।

  • वर्तमान में विश्व बैंक में 189 देश सदस्य हैं।

  • इसका मुख्यालय अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन DC में है।

  • विश्व बैंक समूह निम्नलिखित पाँच अंतर्राष्ट्रीय संगठनों का एक ऐसा समूह है जो सदस्य देशों को आर्थिक-वित्तीय सहायता और वित्तीय सलाह देता है-

  • पुनर्निर्माण और विकास के लिये अंतर्राष्ट्रीय बैंक

  • अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम

  • अंतर्राष्ट्रीय विकास संघ

  • निवेश विवादों के निपटारे के लिये अंतर्राष्ट्रीय केंद्र

  • बहुपक्षीय निवेश गारंटी एजेंसी

  • अध्यक्ष– डेविड मलपास

  • सीईओ- अंशुला कांत

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search