अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस

Tags: Sports News

प्रतिवर्ष 23 जून को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस मनाया जाता है।

  • 23  जून 1894 को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की स्थापना पेरिस में की गयी थी।

  • अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पहली बार 1948 में मनाया गया था।

  • 1948 में कुल 9 देशों ने अपने-अपने देशों में इस दिन को मनाया था।

  • लेकिन आज समय के साथ ओलंपियनों ने जिस ऊर्जा और सकारात्मकता के साथ दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित किया है, इसके चलते यह उत्सव अब वैश्विक बन गया है।

  • उम्र, लिंग आदि के आधार पर किसी भी प्रकार के भेदभाव के बावजूद, दुनिया भर में राष्ट्रीय ओलंपिक समितियां इस दिन रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करती हैं जो तीन स्तंभों ‘मूव, लर्न एंड डिस्कवर’ पर आधारित होती हैं।

  • अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस 2022 की थीम - 'एक साथ, एक शांतिपूर्ण दुनिया के लिए' है I 

  • टोक्यो ओलंपिक 2020

  • ओलंपिक के 32 वें संस्करण का आयोजन 23 जुलाई से 08 अगस्त, 2021 तक टोक्यो, जापान में किया गया।

  • 1964 और 2020 के सफल ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने के साथ टोक्यो दो बार ओलंपिक की मेजबानी करने वाला एशिया का पहला शहर बन गया है।

  • पदक तालिका में शीर्ष 5 देश 

  • संयुक्त राज्य अमेरिका- 113 (स्वर्ण: 39, रजत: 41, कांस्य: 33)

  • चीन- 88 (स्वर्ण: 38, रजत : 32, कांस्य: 18)

  • जापान- 58 (स्वर्ण: 27, रजत : 14, कांस्य: 17)

  • ग्रेट ब्रिटेन- 65 (स्वर्ण: 22, रजत : 21, कांस्य: 22)

  • रूसी ओलंपिक समिति- 71 (स्वर्ण: 20, रजत: 28, कांस्य: 23)

  • भारत- 7 (स्वर्ण: 1, रजत: 2, कांस्य: 4)

  • इस बार 7 पदक अपने नाम करते हुए भारत ने 2012 के लंदन ओलंपिक में 6 पदकों के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

  • टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए आदर्श वाक्य ‘यूनाइटेड बाय इमोशन’ थाI 

  • टोक्यो ओलंपिक 2020 का शुभंकर  ‘मिराइतोवा’ थाI 

  • अगला ओलंपिक 2024 में फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित होगा।




Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search