इसरो ने अपना सबसे छोटा रॉकेट एसएसएलवी - डी 2 लॉन्च किया

Tags: Science and Technology


भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने सतीश धवन स्पेस सेंटर (श्रीहरिकोटा) से अपने सबसे छोटे रॉकेट एसएसएलवी-डी2 को अंतरिक्ष में लॉन्च किया है। 

खबर का अवलोकन:

  • इसरो (ISRO) के SSLV-D2 ने अपने साथ तीन सैटेलाइट्स लेकर अंतरिक्ष में उड़ान भरी। 

  • इनमें इसरो की सैटेलाइट ईओएस -07, चेन्नई के स्पेस स्टार्टअप स्पेसकिड्ज की सैटेलाइट आजाद सैट-2 और अमेरिकी कंपनी अंतारिस की सैटेलाइट जेएएनयूएस 1 शामिल है।

  • इन तीनों सैटेलाइट्स को 450 किलोमीटर दूर सर्कुलर ऑर्बिट में स्थापित किया जाएगा

  • इसरो का सबसे छोटा नया रॉकेट एसएसएलवी-डी2 लॉन्च ऑन डिमांड की तकनीक पर काम करता है।

  • इसमें पृथ्वी की निचली कक्षाओं में 500 किलोग्राम के उपग्रहों के प्रक्षेपण को पूरा करने की क्षमता है।

  • एसएसएलवी-डी2 की लंबाई 34 मीटर जबकि चौड़ाई 2 मीटर है। यह करीब 120 टन के भार के साथ उड़ान भर सकता है। 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो):

  • इसकी स्थापना 15 अगस्त 1969 को हुई थी।

  • यह भारत की राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी है। यह आंध्र प्रदेश के  श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से अपना अंतरिक्ष रॉकेट लॉन्च करता है ।

  • मुख्यालय: बेंगलुरु

  • अध्यक्ष: एस सोमनाथ

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search