ISSF विश्व कप : अर्जुन बबुता ने 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीता

Tags: Sports News

हाल ही में भारत के अर्जुन बाबुता ने अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज़ी खेल महासंघ-ISSF विश्व कप में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता है।

महत्वपूर्ण तथ्य 

  • उन्‍होंने दक्षिण कोरिया के चांगवोन में आयोजित फाइनल मुकाबले में अमेरिका के लुकास कोज़ेनिस्की को 17-9 से पराजित किया।

  • अर्जुन ने रैंकिंग राउंड में 261.1 स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि लुकास 260.4 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

  • इज़रायल के सर्गेई रिक्टर ने कांस्य पदक जीता और भारत के ही पार्थ मखीजा चौथे स्थान पर रहे। 

  • अर्जुन बबूता ने आईएसएसएफ विश्व कप की पुरुष 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में यह स्वर्ण पदक जीता है I 

  • अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज़ी खेल महासंघ द्वारा काहिरा में आयोजित ISSF विश्व कप, 2022 में भारत ने चार स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य के साथ पदक तालिका में पहला स्थान हासिल किया।

  • नॉर्वे तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर रहा।

  • तीन स्वर्ण के साथ फ्रांस तीसरे स्थान पर रहा।




Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search