सूखा पीड़ित किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए झारखंड सरकार ने जल संरक्षण योजना शुरू की

Tags: Government Schemes State News

झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने राज्य में पिछले साल सूखे का सामना करने वाले किसानों को लाभान्वित करने के लिए 467.32 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ एक जल संरक्षण योजना शुरू की

खबर का अवलोकन

  • योजना के तहत, राज्य के 24 जिलों के सभी ब्लॉकों में 2,133 तालाबों का जीर्णोद्धार किया जाएगा और 2,795 परकोलेशन टैंक बनाए जाएंगे।

  • इस अवसर पर 71 तालाबों और 184 परकोलेशन टैंकों के नवीनीकरण कार्य की भी आधारशिला रखी गयी।

  • परकोलेशन टैंक भूजल भंडारण को रिचार्ज करने के लिए एक कृत्रिम रूप से निर्मित सतही जल निकाय है।

  • इस योजना का उद्देश्य राज्य के सूखाग्रस्त किसानों का पानी उपलब्ध कराना है ताकि उन्हें अपने खेतों की सिचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सके I 

झारखंड राज्य

  • राजधानी - राँची

  • राज्यपाल - रमेश बैस

  • मुख्यमन्त्री - हेमन्त सोरेन

  • विधानसभा - 82 सीटें

  • लोक सभा - 14 सीटें

  • झारखंड के प्रमुख त्यौहार - सरहुल, करम / कर्म, रोहिणी, सोहराई

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search