प्रख्यात पार्श्व गायिका वाणी जयराम का निधन

Tags: Person in news

पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध पार्श्व गायिका वाणी जयराम का 4 फरवरी को निधन हो गया। वाणी जयराम चेन्नई में अपने आवास पर मृत पाई गईं।

खबर का अवलोकन

  • वाणी जयराम ने तमिल, मराठी, तेलुगु, हिंदी और भोजपुरी सहित एक दर्जन से अधिक भाषाओं में गाने गाए हैं।

  • उन्हें इस वर्ष गणतंत्र दिवस से पहले भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

  • जयराम ने बॉलीवुड में अपने गायन करियर की शुरुआत की और उन्हें पहला ब्रेक ऋषिकेश मुखर्जी द्वारा निर्देशित हिंदी फिल्म 'गुड्डी' (1971) में मिला।

  • इस फिल्म की गीत 'बोले रे पपिहारा' ने उन्हें प्रसिद्धि दिलाई।

  • शास्त्रीय रूप से प्रशिक्षित संगीतकारों के एक परिवार में तमिलनाडु के वेल्लोर में जन्मी, जयराम का करियर 1971 में शुरू हुआ।

  • उन्होंने एक हजार से अधिक भारतीय फिल्मों के लिए प्लेबैक सांग में अपनी आवाज दी और कई हजार से अधिक गाने रिकॉर्ड किए।

  • उन्होंने तीन बार सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता। 

  • उन्होंने ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और गुजरात राज्यों से राज्य सरकार के पुरस्कार भी जीते।


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search