लियो वराडकर को आयरलैंड के प्रधान मंत्री के रूप में फिर से चुना गया

Tags: Person in news International News

Leo Varadkar re-elected as the Prime Minister of Ireland

भारतीय मूल के लियो वराडकर को 17 दिसंबर 2022 को दूसरी बार आयरलैंड गणराज्य के प्रधान मंत्री के रूप में चुना गया है । वह माइकल मार्टिन की जगह लेंगे जिनकी पार्टी ने   2020 में लियो वराडकरके पार्टी के साथ एक गठबंधन समझौते के तहत यह व्यवस्था की थी । माइकल मार्टिन अब उप प्रधान मंत्री और विदेश मंत्री बन गए हैं।

इससे पहले आयरलैंड संसद के निचले सदन डैल ने एक विशेष सत्र में ने प्रधान मंत्री के रूप में लियो वराडकर के नामांकन को मंजूरी देने के लिए मतदान किया था। इसकी पुष्टि बाद में आयरलैंड केराष्ट्रपति माइकल डी. हिगिंस ने की थी।

2020 के आम चुनाव के बाद मार्टिन की फियाना फेल पार्टी और वराडकर की फाइन गेल पार्टी ने एक गठबंधन सौदा किया थाजिसके तहत दोनों पार्टियों के बीच शक्तियों को साझा किया जाना था।

लियो वराडकर इससे पहले 2017 से 2020 तक आयरलैंड के प्रधानमंत्री थे।

आयरलैंड गणराज्य

आयरलैंड एक पश्चिमी यूरोपीय देश है जो ग्रेट ब्रिटेन के साथ सीमा साझा करता है।

आयरलैंड की संसद को ओइरेचटास (Oireachtas)कहा जाता है। संसद के निचले सदन को डैल और ऊपरी सदन को सीनाद ईरेनन (सीनेट) कहा जाता है।

डैल का कार्यकाल पांच वर्ष का होता है।

आयरलैंड के राष्ट्रपति: माइकल डी. हिगिंस

मुद्रा: यूरो

राजधानी: डबलिन


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search