मैरी एलिजाबेथ ट्रस होंगी यूनाइटेड किंगडम की नई प्रधानमंत्री

Tags: Person in news International News


मैरी एलिजाबेथ ट्रस या लिज़ ट्रस को उनकी कंजरवेटिव पार्टी द्वारा 5 सितंबर 2022 को यूनाइटेड किंगडम के अगले प्रधान मंत्री के रूप में चुना गया है। वह मार्गरेट थैचर और थेरेसा मे के बाद यूके की तीसरी महिला प्रधान मंत्री हैं। वह यूनाइटेड किंगडम की 56वीं प्रधानमंत्री होंगी।

वर्तमान प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन , जो महीनों से घोटालों के आरोपों  का सामना कर रहे थे, ने जुलाई में अपने इस्तीफे की घोषणा की थी । सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी  जिसे टोरीज़ के नाम से भी जाना जाता है ने उसके बाद अपने नए नेता की चुनाव की प्रक्रिया शुरू किया था  ।

2021 से विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास मामलों के मंत्री के रूप में कार्यरत लिज़ ट्रस ने वैध वोटों का 57% प्राप्त करके ऋषि सुनक को हराया। उन्हें 81,326 वोट मिले जबकि सुनक को 60,399 वोट मिले।

ऋषि सुनक ,बोरिस जॉनसन सरकार में पूर्व  वित्त मंत्री थे। वे भारतीय मूल के व्यक्ति हैं और उन्होंने इंफोसिस के संस्थापक एन आर नारायण मूर्ति की बेटी से शादी की है।

बोरिस जॉनसन आधिकारिक रूप से अपना इस्तीफा देने के लिए 6 सितंबर को महारानी एलिजाबेथ से मिलने स्कॉटलैंड जाएंगे। ट्रस उनके साथ जाएँगी और महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को  सरकार बनाने का दावा पेश करेंगी

ट्रस ने  उस समय कार्यभार संभालेंगी जब देश को  मंहगाई, औद्योगिक अशांति, मंदी और यूरोप में युद्ध का सामना करना पड़ रहा है, जहां ब्रिटेन यूक्रेन का एक प्रमुख समर्थक रहा है।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz