मकाऊ के मोहम्मद तैय्यब इकराम अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ के नए अध्यक्ष चुने गए

Tags: Sports Person in news


मकाऊ के मोहम्मद तैय्यब इकराम, 5 नवंबर 2022 को अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच)  के नए अध्यक्ष के रूप में चुने गए। वह वर्तमान में एशियाई हॉकी महासंघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी हैं।

एफआईएच की 48वीं कांग्रेस, जो वस्तुतः 4 और 5 नवंबर को आयोजित की गई थी, ने 5 नवंबर को एफआईएच के नए अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए मतदान किया।

18 जुलाई 2022 को पूर्व अध्यक्ष नरिंदर बत्रा के इस्तीफे के कारण यह चुनाव करवाया गया था ।

मोहम्मद तैयब इकराम ने बेल्जियम के मार्क कॉड्रॉन को हराकर एफआईएच के नए अध्यक्ष बने।

नए अध्यक्ष  का कार्यकाल

एफआईएच  अध्यक्ष का कार्यकाल 4 वर्ष का होता है। हालांकि नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहम्मद तैयब इकराम का कार्यकाल दो साल का होगा। पूर्व अध्यक्ष नरिंदर बत्रा को उनके खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले के बाद 2022 में इस्तीफा देना पड़ा था। उनका एफआईएच का कार्यकाल 2024 में समाप्त होना था। इसलिए नरेंद्र बत्रा की शेष अवधि को पूरा करने के लिए नए अध्यक्ष का कार्यकाल दो साल का होगा।

एफआईएच

एफआईएच (फेडरेशन इंटरनेशनेल डी हॉकी) पुरुषों और महिलाओं की अंतर्राष्ट्रीय हॉकी का शासी निकाय है।

मुख्यालय: लुसान, स्विट्ज़रलैंड

अध्यक्ष: मोहम्मद तैयब इकराम

सदस्य: 137 देश

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search