राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस

Tags: Important Days

पूरे देश में हमारे समाज के प्रति डॉक्टरों के समर्पण और प्रतिबद्धता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और स्वीकार करने के लिए हर साल 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता हैI 

  • साल 2022 डाक्टर्स डे की थीम 'फैमली डॉक्टर्स ऑन दि फ्रंट लाइन' है।

  • भारत में पहली बार राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाने की शुरुआत साल 1991 से हुई थी।

  • यह दिन महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री, डॉ. बिधान चंद्र रॉय को सम्मानित करता है, जिनकी जयंती और पुण्यतिथि इसी दिन होती है।

  • इस दिन सभी लोग, जिनका जीवन किसी न किसी डॉक्टर से जुड़ा हो, वह  चिकित्सक को धन्यवाद करते हैं।

  • डॉ. बिधान चंद्र रॉय

  • उनका जन्म 1 जुलाई ,1882 को पटना, बिहार में हुआ था और मृत्यु 1 जुलाई 1962 को कोलकाता, पश्चिम बंगाल में हुई थी।

  • वे अत्यधिक सम्मानित चिकित्सक और एक प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी थे।

  • वह पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री थे और 1948 से 1962 में अपनी मृत्यु तक 14 साल तक अपने पद पर रहे।

  • उन्होंने पश्चिम बंगाल दुर्गापुर, बिधाननगर, अशोकनगर, कल्याणी और हाबरा के पांच शहरों की स्थापना की थी।

  • उन्हें 1961 में भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

  • वह भारत के उपमहाद्वीप में पहले चिकित्सा सलाहकार के तौर पर प्रसिद्ध हुए।

  • केंद्र सरकार ने उनकी स्मृति में डॉ. बी.सी. रॉय राष्ट्रीय पुरस्कार की स्थापना की है।

  • उन्होंने 1928 में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के गठन और मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) की स्थापना में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।




Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search