इंडिया गेट पर स्थापित होगी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्य प्रतिमा

Tags: National News

महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मनाने और साल भर चलने वाले समारोह के हिस्से के रूप में सरकार ने इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्य प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया है।


  • प्रतिमा ग्रेनाइट से बनाई जाएगी।
  • यह प्रतिमा उनके प्रति देश के ऋणी होने का प्रतीक होगी।
  • प्रतिमा के लिए काम पूरा होने तक नेताजी की एक होलोग्राम प्रतिमा उसी स्थान पर मौजूद रहेगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 23 जनवरी 2022  (पराक्रम दिवस)को इंडिया गेट पर नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करेंगे|
  • 3 डी होलोग्राम प्रतिमा 30,000 ल्यूमेंस 4K प्रोजेक्टर द्वारा संचालित होगी और इसे एक अदृश्य, हाई गेन, 90% पारदर्शी होलोग्राफिक स्क्रीन पर प्रक्षेपित किया जाएगा जो आगंतुकों को दिखाई नहीं देगा।
  • होलोग्राम प्रतिमा का आकार 28 फीट ऊंचा और 6 फीट चौड़ा है।
  • पराक्रम दिवस 2022 पर प्रधानमंत्री वर्ष 2019, 2020, 2021 और 2022 के लिए सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार भी प्रदान करेंगे।
  • समारोह के दौरान कुल सात पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
  • केंद्र सरकार ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में भारत में व्यक्तियों और संगठनों द्वारा प्रदान किए गए अमूल्य योगदान और निस्वार्थ सेवा को पहचानने और उनका सम्मान करने के लिए वार्षिक सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार की स्थापना की है ।
  • हर साल 23 जनवरी को पुरस्कार की घोषणा की जाती है। इस  पुरस्कार में एक संस्था को 51लाख रुपये नकद और प्रमाण पत्र एवं एक व्यक्ति को 5 लाख रुपये नकद और एक प्रमाण पत्र दिया जाता है।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search