आईएनएसवी तारिणी पर मॉरीशस के लिए समुद्री नौकायन अभियान

Tags: Defence


कॉमोडोर संजय पांडा कमांडिंग ऑफीसर, आईएनएस मांडोवी ने 20 अगस्त को गोवा से पोर्ट लुई, मॉरिशस के लिए एक नौकायान अभियान को झंडी दिखाकर रवाना की।


महत्वपूर्ण तथ्य -

  • इस अभियान में छह सदस्यों का एक दल शामिल है, जिसमें तीन महिला अधिकारी हैं। ये सभी आईएनएसवी तारिणी पर सवार हैं।

  • इस अभियान में लगभग 2500 नॉटिकल माइल्स (लगभग 45,000 किलोमीटर) की एक तरफ की दूरी तय करने में 20-21 दिन लगेंगे।

  • इस दौरान दल को कठिनाईयों से भरे मौसम और मानसून में हलचल भरे समुद्री हालात का सामना करना पड़ सकता है।

  • तारिणी ने 2017 में ‘नाविका सागर परिक्रमा’ के तहत दुनिया का चक्कर लगाया था। इसमें भाग लेने वाले दल में सभी महिला अधिकारी थीं। 

  • इस अभियान में लैंगिक संतुलन बनाया गया है तथा तीन पुरुष और तीन महिला अधिकारियों का चयन किया गया है।

  • नौकायन  की कप्तानी भारतीय नौसेना के सबसे अनुभवी नौका चालक कैप्टन वीडी महर्षि कर रहे हैं।

  • अन्य सदस्यों में कमांडर विकास शेयोरन, ले. कमांडर पायल गुप्ता, ले. कमांडर कौशल पेडनेकर, ले. कमांडर डीलिना और ले. कमांडर रूपा शामिल हैं।

भारतीय नौसेना की छह नौकायन नौकाएं :

भारतीय नौसेना के पास समुद्री यात्रा करने वाली छह नौकायें हैं, इनके नाम हैं-

  1. आईएनएसवी महादेई 

  2. आईएनएसवी तारिणी 

  3. आईएनएसवी बुलबुल

  4. आईएनएसवी हरियाल 

  5. आईएनएसवी कदलपुरा  

  6. आईएनएसवी नीलकंठ

  • ये सभी नौकाएं नियमित रूप से नौसेना कर्मियों के छोटे दल के साथ समुद्री अभियान पर निकलती हैं।

  • इन अभियानों में दल के सदस्यों का चयन नौसेना कर्मियों की स्वेच्छा से होता है, जिसके लिए नौकायान का पर्याप्त अनुभव होना चाहिए।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search