पीवी सिंधू ने जीता स्विस ओपन खिताब, जबकि एचएस प्रणय फाइनल में हारे

Tags: Sports News

भारत की शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने स्विस ओपन सुपर 300 टूर्नामेंट 2022 के फाइनल में 27 मार्च को थाइलैंड की बुसानन ओंगबामरंगफान को हराकर वर्तमान सत्र का अपना दूसरा महिला सिंगल्स खिताब जीत ली हैं। स्विस ओपन सुपर 300 टूर्नामेंट 2022 का आयोजन बेसल, स्विटजरलैंड में जैकबशैल में किया गया था।

  • इसी मैदान में सिंधु ने 2019 में विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

  • यह उनका वर्ष का दूसरा खिताब है - उन्होंने जनवरी 2022 में लखनऊ में सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल जीता था।

  • सिंधु स्विस ओपन जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला हैं, साइना नेहवाल ने 2011 और 2012 में इसे जीत प्राप्त कर चुकी हैं।

इंडोनेशियाई शटलर जोनाथन क्रिस्टी ने फाइनल में (12-21, 18-21) भारत के एच एस प्रणय को हराकर पुरुष एकल खिताब जीता।

पी वी सिंधु बैडमिंटन विश्व चैंपियन बनने वाली पहली और एकमात्र भारतीय हैं और ओलंपिक खेलों (2016 रियो ओलंपिक - रजत और 2020 टोक्यो ओलंपिक - कांस्य) में लगातार दो पदक जीतने वाली भारत की दूसरी व्यक्तिगत एथलीट हैं।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search