शिक्षा मंत्रालय ने 100 दिवसीय “पढ़े भारत” अभियान शुरू किया

Tags: National News

केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने 1जनवरी 2022 को 100 दिवसीय शिक्षा अभियान 'पढ़े भारत' का शुभारंभ किया।

  • पढ़े भारत अभियान में बालवाटिका से कक्षा 8 तक पढ़ने वाले बच्चों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। शिक्षा अभियान 1 जनवरी, 2022 से 10 अप्रैल, 2022 तक 100 दिनों (14 सप्ताह) के लिए आयोजित किया जा रहा है।
  • 100 दिनों का वाचन अभियान मातृभाषा,स्थानीय,क्षेत्रीय भाषाओं सहित भारतीय भाषाओं पर भी ध्यान केंद्रित करेगा।
  • इसी संबंध में, 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसे भी इस अभियान के साथ एकीकृत किया गया है। इस दिवस को बच्चों को उनकी मातृभाषा,स्थानीय भाषा में पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करके देश भर में ‘‘अपनी भाषा में कहानी पढो’’ की गतिविधि के साथ मनाया जाएगा। इससे हमारे समाज की स्थानीय भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search