पद्मश्री विजेता मेजर एचपीएस अहलूवालिया का 85 वर्ष में निधन

Tags: Person in news

पद्मश्री प्राप्तकर्ता और भारतीय स्पाइनल इंजरीज सेंटर के संस्थापक मेजर एचपीएस अहलूवालिया का 14 जनवरी 2022 को 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

  • एचपीएस अहलूवालिया एक सेवानिवृत्त सेना अधिकारी, एक प्रशिक्षित पर्वतारोही, लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता थे,'"जिन्होंने साहसिक खेल, पर्यावरण, विकलांगता और सामाजिक कार्यों सहित विभिन्न क्षेत्रों में काफी योगदान दिया है"|
  • वह 29 मई 1965 को माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले छह भारतीय पुरुषों में से एक और दुनिया के इक्कीसवें व्यक्ति हैं।
  • उनकी आत्मकथा का शीर्षक "हायर दैन एवरेस्ट"है।
  • मेजर अहलूवालिया भारतीय पर्वतारोहण  फाउंडेशन के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
  • उन्हें देश के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों-पद्म भूषण, पद्मश्री और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड भी मिला है।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search