गणतंत्र दिवस समारोहस के कार्यक्रम अब प्रति वर्ष 24 के बजाय 23 जनवरी से शुरू होंगे

Tags: National News

भारत सरकार के सूत्रों के अनुसार, अब प्रति वर्ष  गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के दिन से करने का फैसला किया गया है।

  • सुभाष चंद्र बोस की जयंती पूरे देश में प्रति वर्ष 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जाती है।
  • हाल के वर्षों में, केंद्र ने उनके ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को मनाने के लिए कई तिथियों को चिह्नित किया है। इनमें से कुछ तिथियों में शामिल हैं-
    • 14 अगस्त: विभाजन की भयावहता स्मरण दिवस
    • 31 अक्टूबर: एकता दिवस-राष्ट्रीय एकता दिवस
    • 15 नवंबर: जनजातीय गौरव दिवस
    • 26 नवंबर: संविधान दिवस
    • 26 दिसंबर: वीर बाल दिवस

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search