अंटार्कटिका में समुद्री बर्फ का आवरण सबसे निचले स्तर पर पहुंचा

Tags: Science and Technology


वैज्ञानिकों द्वारा किए गए अध्ययन में बताया गया है कि बर्फ से ढका अंटार्कटिक महासागर का इलाका रिकॉर्ड निचले स्तर तक सिकुड़ गया है।

खबर का अवलोकन

  • संयुक्त राज्य में नेशनल स्नो एंड आइस डेटा सेंटर के अनुसार पिछले हफ्ते अंटार्कटिका की समुद्री बर्फ की सीमा 22 लाख वर्ग किलोमीटर दर्ज की गई, जो पिछले रिकॉर्ड 24 फरवरी 2022 के अनुसार 22.7 लाख वर्ग किलोमीटर से नीचे गिर गई है।

  • 1979 में रिकॉर्ड शुरू होने के बाद से सबसे कम है।

  • वैज्ञानिकों के अनुसार यह लगातार दूसरा साल है जब एक दिन में 20 लाख वर्ग किमी तक बर्फ पिघल चुकी है।  

  • पृथ्वी का सबसे सर्द इलाका, अंटार्कटिका का 99 प्रतिशत हिस्सा बर्फ से ढंका है।

  • यहां बर्फ की करीब दो मोटी परत जमी है. लेकिन अब ये बर्फ तेजी से पिघल रही है।

  • वैज्ञानिकों के अनुसार गर्म हवाओं की वजह से बर्फ तेजी से पिघल रही है, इस साल गर्म हवाओं का तापमान औसत से 1.5 डिग्री ज्यादा रहा है। 

अंटार्कटिका के बारे में

  • यह सबसे दक्षिणी महाद्वीप और पृथ्वी पर पांचवां सबसे बड़ा महाद्वीप है।

  • वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए भारत सहित कई देशों द्वारा स्थापित लगभग 40 स्थायी स्टेशनों को छोड़कर अंटार्कटिका निर्जन है।

  • अंटार्कटिक महाद्वीप पर भारत के दो शोध केंद्र हैं- 'मैत्री' और 'भारती'।

  • भारत अब तक अंटार्कटिक कार्यक्रम के तहत यहां 40 वैज्ञानिक अभियान पूरे कर चुका है।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search