स्पेन ने फाइनल में कोलंबिया को हराकर फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप खिताब को लगातर दूसरी बार जीता

Tags: Sports

FIFA U-17 Women’s World Cup

स्पेन की महिलाओं ने 30 अक्टूबर 2022 को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आयोजित फाइनल में कोलंबियाई टीम को हराकर फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप का खिताब जीता। स्पेन ने अब दो बार खिताब जीतने के उत्तर कोरिया के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है । स्पेन ने उरुग्वे में आयोजित छठा अंडर-17 महिला विश्व कप 2018 भी  जीता था ।

7वां फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022

7वें फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 की मेजबानी भारत ने पहली बार 11 से 30 अक्टूबर 2022 तक की थी। इसे मूल रूप से 2020 के लिए निर्धारित किया गया था, लेकिन तब इसे कोविड -19 के कारण स्थगित कर दिया गया था।

भुवनेश्वर (ओडिशा) के कलिंग स्टेडियम, मडगांव (गोवा) के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम और नवी मुंबई (महाराष्ट्र) के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आयोजित चैंपियनशिप में भारतीय टीम सहित कुल 16 टीमों ने भाग लिया।

फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप

  • यह 2008 में फीफा द्वारा शुरू किया गया एक द्विवार्षिक फुटबॉल टूर्नामेंट है।
  • यह दूसरी बार है जब भारत ने पुरुषों के 2017 फीफा अंडर -17 विश्व कप के बाद फिर  किसी फीफा टूर्नामेंट की मेजबानी की है ।
  • यह पहली बार है जब भारत फीफा महिला फुटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा।
  • स्पेन और उत्तर कोरिया दो बार खिताब जीत चुके हैं ।

फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा) :

यह एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो दुनिया में फुटबॉल, फुटसल और बीच सॉकर को नियंत्रित करता है। वर्तमान में 211 संघ इसके सदस्य हैं जो अपने देशों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

यह पुरुषों और महिलाओं के फुटबॉल विश्व कप का भी आयोजन करता है।

इसकी स्थापना 1904 में पेरिस, फ्रांस में हुई थी

मुख्यालय: ज्यूरिख, स्विट्ज़रलैंड

अध्यक्ष : गियानी इन्फेंटिनो

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz