सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2023

Tags: Awards

Subhash Chandra Bose Disaster Management Award-2023

23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर ओडिशा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ओएसडीएमए) और लुंगलेई फायर स्टेशन (एलएफएस) मिजोरम को संस्थागत श्रेणी में वर्ष 2023 के लिए आपदा प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2023 के लिए चयनित किया गया है।

खबर का अवलोकन 

ओडिशा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ओएसडीएमए) - 

  • ओएसडीएमए की स्थापना 1999 में ओडिशा में आई भारी चक्रवात त्रासदी के बाद की गयी थी।

  • ओएसडीएमए ने विभिन्न चक्रवातों जैसे हुदहुद (2014), फानी (2019), अम्फान (2020) और ओडिशा बाढ़ (2020) के दौरान प्रभावी रूप से कार्य किया था।

लुंगलेई फायर स्टेशन -  

  • लुंगलेई फायर स्टेशन ने 24 अप्रैल 2021 को लुंगलेई शहर से घिरे निर्जन वन क्षेत्रों में लगी प्रचंड आग को कुशलतापूर्वक और प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया था।

  • इस आग को बुझाने में लुंगलेई फायर स्टेशन पर तैनात कर्मियों ने स्थानीय नागरिकों की सहायता से 32 घंटे से अधिक समय तक लगातार काम किया था, जिस दौरान उन्होंने नागरिकों को प्रेरित किया और उन्‍हें मौके पर ही आग बुझाने के बारे में प्रशिक्षण भी दिया था।

सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार

  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में भारत में व्यक्तियों और संगठनों द्वारा दिए गए अमूल्य योगदान और निस्वार्थ सेवा को पहचानने और सम्मानित करने के लिए सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार की स्थापना की है।

  • यह एक वार्षिक पुरस्‍कार है I 

  • इस पुरस्कार की घोषणा प्रतिवर्ष नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती (23 जनवरी) पर की जाती है।

  • इस पुरस्‍कार में संस्थागत श्रेणी में चयनित संस्था को 51 लाख रुपये नगद और एक प्रमाण पत्र तथा व्यक्तिगत श्रेणी में विजेता को 5 लाख रुपये नगद और एक प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है।


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search