61वीं वार्षिक बोडो साहित्य सभा का आयोजन पश्चिमी असम के तामुलपुर में किया गया

Tags: Latest State News

61वें वार्षिक बोडो साहित्य सभा आयोजन पश्चिमी असम के तामूलपुर में किया गया था जिसके समापन समारोह में भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हिस्सा लिया था I 

  • राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद बोडो साहित्य सभा को संबोधित करने वाले पहले राष्ट्रपति है।

  • बोड़ो साहित्य सभा बोड़ो भाषा एवं साहित्य के प्रचार-प्रसार के लिये गठित एक संगठन है।

  • इसकी स्थापना 16 नवम्बर सन् 1952 को असम के कोकराझार जिला के ससुगाँव में की गयी थी।

  • यह संगठन पूर्वोत्तर भारत के विभिन्न जातीय समूहों के बीच समन्वय बनाए रखने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

  • बोडो जनजाति के बारे में

  • बोड़ो पूर्वोत्तर भारत के असम राज्य के मूल निवासी हैं और यह भारत की एक महत्वपूर्ण जनजाति हैं।

  • 2011 की भारतीय राष्ट्रीय जनगणना में अनुसार देश में लगभग 20 लाख बोड़ो जनजाति के लोग रहते है I 

  • भारतीय संविधान की छठी धारा के तहत बोडो को अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्राप्त हैं।

  • भारत के उत्तरपूर्व, नेपाल और बांग्लादेश मे रहने वाले बोडो लोग बोडो भाषा बोलते हैं।

  • बोडो भाषा भारत की विशेष संवैधानिक दर्जा प्राप्त २२ अनुसूचित भाषाओं में से एक है।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz