चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन हरियाणा में किया गया

Tags: Sports News

चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन 4 से 13 जून तक पंचकूला(हरियाणा ) के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में किया गया, जबकि इसके कुछ मैच चंडीगढ़ में भी खेले जायेगे I 

  • चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स का औपचारिक उद्घाटन केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा किया गयाI 

  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 में 4,700 एथलीट 25 खेलों में 269 गोल्ड, 269 सिल्वर और 358 ब्रॉन्ज के लिए उतरेंगे इन एथलीटों में 2,262 लड़कियां शामिल हैं I 

  • चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पहली बार पांच पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है। इन खेलों में गतका, कलारीपयट्टू, थांग-ता, मलखंभ और योग शामिल है।

  • इनमें गतका, कलारीपयट्टू और थांग-ता पारंपरिक मार्शल आर्ट्स हैं, जबकि मलखंभ और योग फिटनेस से जुड़े हुए खेल हैं।

  • इस बार  खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन हरियाणा सरकार और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

  • इस प्रतियोगिता की शुरुआत 2018 में खेलो इंडिया स्कूल गेम्स नाम से नई दिल्ली में हुई थी।

  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 का शुभंकर एक गाय का रूप होगा, जिसका नाम ‘धाकड़’ रखा गया हैI

  • खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021

  • आयोजन - श्री कांतीरवा स्टेडियम, बेंगलुरु (दूसरा संस्करण )

  • मेजबान- जैन विश्वविद्यालय, बेंगलुरु

  • आधिकारिक शुभंकर- ‘वीरा’ (एक हाथी)

  • पदक तालिका में जैन यूनिवर्सिटी 20 स्वर्ण पदक के साथ शीर्ष पर रही थी I 

  • पहला संस्करण 2020 में ओडिशा में आयोजित किया गया था।






Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search