तीनों सेनाओं के सबसे बड़ा द्विवार्षिक अभ्यास ‘एम्फेक्स’ 2023 का आयोजन

Tags: Defence


तीनों सेनाओं के सबसे बड़ा द्विवार्षिक अभ्यास ‘एम्फेक्स’ 2023 आंध्र प्रदेश के काकीनाडा के पास 17 - 22 जनवरी के बीच आयोजित किया गया I 

खबर का अवलोकन 

  • पांच दिवसीय अभ्यास के दौरान भारतीय सेना के सैनिकों, भारतीय नौसेना के युद्धपोतों और एयर फोर्स के विमानों ने हिस्सा लिया I 

  • इस युद्ध अभ्यास का उद्देश्य तीनों सेवाओं के बीच बेहतरीन समन्वय और संयुक्त युद्ध लड़ने की क्षमताओं को बढ़ाने सहित अपने क्षेत्रों की क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए भारत की क्षमताओं का प्रदर्शन करना था।

  • अभ्यास के दौरान हवा से नौसेना के समुद्री कमांडोज की एंट्री, सेना के विशेष बलों की हवाई प्रविष्टि, नौसेना का गनफायर सपोर्ट, जमीन, आकाश और जल से सैन्य बलों की लैंडिंग जैसे अनुवर्ती ऑपरेशन शामिल किये गए I 

  • अभ्यास का आखिरी संस्करण 21 से 25 जनवरी 2021 तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आयोजित किया गया था I 

तीनों सेनाओं के प्रमुख

  • थल सेना प्रमुख - जनरल मनोज पांडे

  • वायुसेना प्रमुख - एयर मार्शल विवेक राम चौधरी

  • नौसेना प्रमुख - एडमिरल आर हरि कुमार

  • चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) - लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search