भारतीय तटरक्षक बल के लिए GSL द्वारा निर्मित दो फास्ट पैट्रोल वेसल लॉन्च किए गए
Tags: Defence
खबरों में क्यों?
- गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (GSL) द्वारा भारतीय तटरक्षक बल (ICG) के लिए स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित दो फास्ट पैट्रोल वेसल (FPV) - अमूल्य और अक्षय - को गोवा में सचिव (रक्षा उत्पादन) श्री संजीव कुमार की उपस्थिति में लॉन्च किया गया।
महत्वपूर्ण बिंदु:
- ये दोनों FPV, ICG के लिए GSL द्वारा निर्मित आठ FPV के बेड़े के तीसरे और चौथे पोत हैं, जो रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता के दृष्टिकोण को साकार करने में शिपयार्ड की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हैं।
- इसी श्रृंखला केपहले दो FPV - अदम्य और अक्षर - अक्टूबर 2024 में लॉन्च किए गए थे। अनुबंध मार्च 2022 में 473 करोड़ रुपये में संपन्नहुआ था।
- 60% से अधिक स्वदेशी सामग्री के साथ, ये अत्याधुनिक FPV ICG की विशिष्ट परिचालन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए GSL द्वारा इन-हाउस डिज़ाइन किए गए हैं।
- 52 मीटर की लंबाई और 320 टन के विस्थापन के साथ, ये जहाज अपतटीय संपत्तियों और द्वीप क्षेत्रों की सुरक्षा में आईसीजी को मजबूत करेंगे।
- जीएसएल के इतिहास में पहली बार, जहाजों को शिपयार्ड की अत्याधुनिक शिप-लिफ्ट प्रणाली का उपयोग करके एक साथ लॉन्च किया जा रहा है, जो एक परिवर्तनकारी उपलब्धि है जो जीएसएल के आधुनिकीकरण प्रयासों कोरेखांकित करती है।
- यह भारत में पहली बार है कि एक फास्ट पैट्रोल वेसल को एक नियंत्रणीय पिच प्रोपेलर के साथ बनायाजा रहा है।
उद्देश्य:
- इसकी प्राथमिक भूमिका मत्स्य संरक्षण और द्वीप क्षेत्रों, विशेष रूप से आर्थिक क्षेत्रों और तटीय गश्त की निगरानी होगी।
- जहाज तस्करी विरोधी, समुद्री डकैती विरोधी और खोज और बचाव अभियान भी चलाएंगे।
Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -