संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायेद का निधन

Tags: Person in news International News

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति एवं अबू धाबी के शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान (73 वर्ष) का 13 मई, 2022 को निधन हो गया।

  • भारतीय प्रधानमंत्री ने शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि इनके मार्गदर्शन में भारत-संयुक्त अरब अमीरात संबंध काफी समृद्ध हुए।

  • भारत सरकार ने इनके निधन पर एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। इस दौरान किसी भी सरकारी कार्यालयों में कोई सार्वजनिक उत्सव नहीं मनाया जाएगा।

  • यूएई सरकार ने शेख खलीफा के निधन पर देश में 40 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। तीन दिन तक सभी सरकारी दफ्तर और मंत्रालय समेत नीजी संस्थान भी बंद रहेंगे।

  • दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग 'दुबई की बुर्ज खलीफा' का नाम भी दिवंगत राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के नाम पर ही रखा गया था।

शेख मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम कार्यवाहक राष्ट्रपति : 

  • यूएई के संविधान के अनुसार, जब तक देश की संघीय परिषद नए राष्ट्रपति का चुनाव करने के लिए 30 दिनों के भीतर बैठक नहीं करती, तब तक दुबई के शासक उपराष्ट्रपति और प्रमुख शेख मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम कार्यवाहक राष्ट्रपति के तौर पर काम संभालेंगे।

  • 1948 में जन्मे शेख खलीफा अपने पिता के निधन के बाद साल 2004 में यूएई के राष्ट्रपति बने थे। वे देश के दूसरे राष्ट्रपति और अबू धाबी के 16वें नेता थे।

  • संयुक्त अरब अमीरात के बारे में -

  • राजधानी- अबू धाबी

  • प्रधानमंत्री- मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम

  • मुद्रा- यूएई दिरहम

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search