केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुरू किया 'आजादी से अंत्योदय तक' अभियान

Tags: National Latest

ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने आज आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 90 दिवसीय अंतर-मंत्रालयी अभियान 'आजादी से अंत्योदय तक' का शुभारंभ किया।

  • अभियान को सभी ग्रामीण हितधारकों जैसे चयनित स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार, पंचायती राज संस्थानों, महिला नेटवर्क, युवा समूहों और योजनाओं की उपलब्धियों पर प्रकाश डालने वाले छात्रों को शामिल करते हुए लागू किया जाएगा।

  • यह अभियान 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 75 जिलों को नौ केंद्रीय मंत्रालयों की लाभार्थी योजनाओं से संतृप्त करने के मिशन के साथ शुरू किया गया है।

  • अभियान के दौरान 17 चुनिंदा योजनाओं में सेचुरेशन मोड में लाभार्थियों की सीधी सहायता, प्रत्येक प्रतिभागी मंत्रालयों और विभागों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पिरामिड के निचले हिस्से में व्यक्ति तक पहुंचा जाएगा।

  • इस अभियान में निम्नलिखित मंत्रालय एवं विभाग शामिल होंगे -

  1. ग्रामीण विकास मंत्रालय, सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग,

  2. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय

  3. वित्तीय सेवा विभाग, 

  4. कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय, 

  5. कृषि और किसान कल्याण विभाग, 

  6. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, 

  7. पशुपालन और डेयरी विभाग और श्रम और रोजगार मंत्रालय।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CUREENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz