केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कर्नाटक के उडुपी में खेल विज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया

Tags: place in news Sports Person in news State News

Union Sports Minister Anurag Thakur inaugurates Sports Science Center in Udupi, Karnataka

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री, सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने 24 दिसंबर 2022 को उडुपी में खेल विज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया। यह खेल विज्ञान केंद्र कर्नाटक सरकार द्वारा स्थापित किया गया है।

राज्य सरकार ने उडुपी और बेंगलुरु में दो खेल विज्ञान केंद्र स्थापित किए हैं। ये केंद्र खिलाड़ियों के लिए दवाओं, पौष्टिक भोजन, उपचार और पुनर्वास उपायों पर शोध करेंगे, जिससे उन्हें अपनी क्षमताओं को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि भविष्य में ऐसे कई और खेल विज्ञान केंद्र खुलेंगे।

राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय के तहत आने वाली स्वायत्त संस्थान ,भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं ) ने भी अपने स्वयं के खेल विज्ञान केंद्र की स्थापना की है जो उसके द्वारा स्थापित 21 राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई) और दो उच्च प्रदर्शन केंद्र (बेंगलुरु और पटियाला) में स्तिथ हैं ।

इसने नई दिल्ली में एक राष्ट्रीय खेल विज्ञान और अनुसंधान केंद्र भी स्थापित किया है जो साईं  खेल विज्ञान केन्द्रों  का केंद्र है।

राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र  चुनिंदा खेल विधाओं में विशेष प्रशिक्षण प्रदान करता है और एक अच्छी तरह से काम करने वाला खेल विज्ञान केंद्र भी है।

उत्कृष्टता के राष्ट्रीय केंद्र केरल में एलेप्पी और तिरुवनंतपुरम, महाराष्ट्र में औरंगाबाद और मुंबई, कर्नाटक में बेंगलुरु, मध्य प्रदेश में भोपाल, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला, असम में गुवाहाटी, गुजरात में गांधीनगर, मणिपुर में इंफाल, अरुणाचल प्रदेश में ईटानगर  , ओडिशा में जगतपुर, पश्चिम बंगाल में कोलकाता, उत्तर प्रदेश में लखनऊ, पंजाब में पटियाला, हरियाणा में रोहतक, सोनीपत और नई दिल्ली में 5 केंद्र हैं।


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search