उर्जित पटेल को एआईआईबी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

Tags: Person in news

भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल को एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

उर्जित पटेल को एआईआईबी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

  • उन्होंने श्री डीजे पांडियन की जगह ली है और वे एआईआईबी के निवेश कार्यों और दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया में सभी संप्रभु और गैर-संप्रभु उधार देने की जिम्मेदारी होगी।
  • यहाँ पर संप्रभु ऋण  का मतलब  किसी देश के सरकार को ऋण देना और गैर-संप्रभु  का अर्थ है गैर-सरकारी/निजी क्षेत्रों को ऋण देना।

  • उर्जित पटेल एआईआईबी के पांच उपाध्यक्षों में से एक हैं और उन्हें तीन साल की अवधि के लिए नियुक्त किया गया है।
  • उर्जित पटेल 2016-2018 तक आरबीआई के गवर्नर थे।

एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी)

  • यह एक बहुपक्षीय विकास बैंक है जिसे 2016 में स्थापित किया गया था।
  • वर्तमान में इसके 104 सदस्य हैं और इसका मुख्यालय बीजिंग, चीन में है।
  • चीन बैंक का सबसे बड़ा शेयरधारक है और भारत बैंक का दूसरा सबसे बड़ा शेयरधारक है|
  • संयुक्त राज्य अमेरिका और जापान बैंक के सदस्य नहीं हैं|
  • एआईआईबी ने भारत को सबसे ज्यादा कर्ज दिया है|

बैंक के वर्तमान अध्यक्ष: चीन के जिन लिक्यून

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search