अमेरिका ने यूक्रेन के लिए 775 मिलियन डॉलर की अतिरिक्त सैन्य सहायता की घोषणा की

Tags: International News


संयुक्त राज्य सरकार ने 19 अगस्त को यूक्रेन के लिए 775 मिलियन डॉलर तक की अतिरिक्त सैन्य सहायता की घोषणा की है।


महत्वपूर्ण तथ्य -

  • यह 19वां प्रेसिडेंशियल ड्रॉडाउन अथॉरिटी (पीडीए) पैकेज है जो अमेरिकी रक्षा विभाग ने अगस्त 2021 से यूक्रेन को प्रदान किया है।

  • USA यूक्रेन को स्कैन ईगल सर्विलांस ड्रोन, माइन-रेसिस्टेंट व्हीकल, एंटी-आर्मर राउंड और हॉवित्जर हथियार देगा ताकि यूक्रेनी सेना को रूसी आक्रमणकारियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने में मदद मिल सके।

  • अमेरिका ने यूक्रेन के लिए आठ HIMARS भेजे थे - जिसने रूसी हथियार डिपो के खिलाफ यूक्रेन की रक्षा को काफी मजबूत किया।

  • अमेरिका ने चार और HIMARS भेजने के वादा किया है।

  • रूस - यूक्रेन संघर्ष के सन्दर्भ में अमेरिका यूक्रेन की सेना को मजबूत करने के लिए हथियार देकर उसकी मदद कर रहा है।

HIMARS - रूस के खिलाफ एक प्रमुख हथियार :

  • अमेरिका निर्मित हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम को HIMARS के नाम से जाना जाता है।

  • M142 HIMARS सिस्टम (हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम) अमेरिका और संबद्ध बलों के लिए एक आधुनिक, हल्का और अधिक चुस्त व्हील-माउंटेड मिसाइल है।

  • HIMARS का उपयोग रूसी सैन्य स्थिति को नुकसान पहुँचाने में प्रभावी रहा है।

  • यह 70 किलोमीटर दूर तक के लक्ष्य को भेद सकता है।

  • यूक्रेनी सैनिक अधिकांश रूसी तोपखाने की सीमा के बाहर पहिएदार, उच्च तकनीक वाले इस हल्के रॉकेट लांचर को तैनात कर सकते हैं।

यूक्रेन को अमेरिका की सैन्य सहायता :

  • यह सैन्य सहायता यूक्रेन को अमेरिकी समर्थन के लंबे इतिहास का हिस्सा है।

  • इस साल 24 फरवरी को मास्को ने यूक्रेनआक्रमण शुरू किया।

  • संयुक्त राज्य अमेरिका ने यूक्रेन को लगभग 9.8 बिलियन डॉलर की सुरक्षा सहायता देने की प्रतिबद्धता जताई है।

  • 2014 के बाद से, संयुक्त राज्य अमेरिका ने यूक्रेन को  11.8 बिलियन डॉलर से अधिक की सुरक्षा सहायता दी है।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search