उत्तराखंड में फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खुली

Tags: State News

विश्‍व प्रसिद्ध धरोहर स्‍थल एवं राष्ट्रीय उद्यान उत्‍तराखंड की फूलों की घाटी को पर्यटकों के लिये खोल दिया गया है यह गढ़वाल क्षेत्र में स्थित नन्दा देवी राष्ट्रीय उद्यान का एक भाग है। 

  • समुद्र सतह से 3962 मीटर की ऊंँचाई पर स्थित फूलों की घाटी 87 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में विस्तृत है।

  • 6 नवंबर, 1982 को यूनेस्‍को ने इस घाटी को विश्‍व धरोहर स्‍थल घोषित किया था। 

  • फूलों की घाटी में पांँच सौ से अधिक रंग-बिरंगे फूलों की प्रजातियांँ पर्यटकों के लिये आकर्षण का केंद्र हैं।

  • इस राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में अल्पाइन फूलों तथा सुंदर घास के मैदान पाए जाते हैं।

  • यहाँ वनस्पतियों एवं जीवों की उच्च विविधता और घनत्व पाया जाता है, जिनमें हिम तेंदुए, हिमालयी कस्तूरी मृग तथा पौधों की विभिन्न प्रजातियों सहित अनेक संकटापन्न प्रजातियाँ पाई जाती हैं।

  • घाटी को हिंदू पौराणिक कथाओं में `नंदन कानन` अर्थात् “इंद्र का स्वर्ग” के रूप में वर्णित किया गया है।  

  • नन्दा देवी राष्ट्रीय उद्यान के बारे में 

  • नन्दा देवी राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना 1982 में संजय गाँधी राष्ट्रीय उद्यान के रुप में की गयी थीI 

  • नन्दा देवी राष्ट्रीय उत्तराखंड के चमोली जिले ने स्थित हैI 

  • यह उत्तरी भारत में उत्तराखंड राज्य में नंदा देवी की चोटी (7816 मी) पर स्थित है।

  • वर्ष 1988 में यूनेस्को द्वारा इसे विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल किया था।







Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search