भारत के लिए गेहूं और मक्का निर्यात के बड़ा अवसर

Tags: Economics/Business

रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद दुनिया में भारत के गेहूं और मक्का (कोर्न ) की मांग बढ़ गई है। मक्का या कोर्न  दुनिया में सबसे बड़ा उत्पादित अनाज है और गेहूं दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा उत्पादित अनाज है।

  • दुनिया में गेहूं का सबसे बड़ा निर्यातक रूस  है और 2019 में अमेरिका, कनाडा और फ्रांस के बाद यूक्रेन, दुनिया में गेहूं का पांचवां सबसे बड़ा निर्यातक था। रूस और यूक्रेन दोनों, विश्व गेहूं के निर्यात में लगभग 25% का योगदान करते हैं।

  • मकई जो दुनिया में सबसे बड़ा उत्पादित अनाज है। इसे अनाज की रानी भी कहा जाता है क्योंकि इसमें अनाजों में सबसे अधिक आनुवंशिक उपज क्षमता होती है।

  • विश्व में 2019 में मक्का का सबसे बड़ा निर्यातक संयुक्त राज्य अमेरिका है, जिसके बाद अर्जेंटीना, ब्राजील, यूक्रेन और फ्रांस थे।

  • दुनिया के कुल निर्यात में यूक्रेन का योगदान 13.4% था। यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह ने युद्ध के बाद अपना संचालन बंद कर दिया है और आपूर्ति ठप हो गई है। 

  • पश्चिमी यूरोप, तुर्की, फिलीपींस रूसी और यूक्रेनी गेहूं के कुछ सबसे बड़े खरीदार हैं।

भारतीय गेहूं निर्यात को बढ़ावा देने का अवसर

  • इस स्थिति से भारत को लाभ होने की संभावना है। भारतीय खाद्य निगम के पास 4.4 मिलियन टन बफर स्टॉक और 3 मिलियन टन सामरिक भंडार की अनिवार्य आवश्यकता के मुकाबले लगभग 26 मिलियन टन गेहूं स्टॉक का बफर स्टॉक है।

  • साथ ही इस साल भारत में गेहूं का उत्पादन लगभग 111.32 मिलियन टन होने का अनुमान है।

  • भारत के पास निर्यात करने के लिए पर्याप्त स्टॉक है। एशिया में भारत के पास केवल निर्यात योग्य गेहूं का स्टॉक है और इसी कारण भारत से गेहूं के आयात के लिए थाईलैंड, एशिया, उत्तरी अफ्रीका के बहुत सरे देशों से गेहूं  की खरीद के लिए जानकारी ली जा रही है।

  •  विश्व के खरीदार देश जैसे थाईलैंड, मिश्र और अन्य देश भारत के करीब है जिससे गेहूं के  परिवहन  की लागत भी कम है जिससे भारत की गेहूं सस्ती हों जाएगी। 

अन्य महत्वपूर्ण तथ्य: 

2020 में विश्व में गेहूँ का सबसे बड़ा उत्पादक

  • 2020 में चीन विश्व का सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक देश था, उसके बाद भारत, रूस, संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा का स्थान है।

  • भारत में गेहूं का सबसे बड़ा उत्पादक उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पंजाब है (स्रोत आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22)

  • मिस्र दुनिया में गेहूं का सबसे बड़ा आयातक है।

गेहूं का निर्यात : भारत ने वर्ष 2020-21 के दौरान 549.70 मिलियन डॉलर मूल्य के 20,88,487.66 मीट्रिक टन गेहूं का दुनिया को निर्यात किया है।

प्रमुख निर्यात गंतव्य (2020-21): बांग्लादेश, नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात श्रीलंका, यमन।

(स्रोत: कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण)

मक्का से संबंधित 

  • दुनिया में मक्का का सबसे बड़ा उत्पादक संयुक्त राज्य अमेरिका है जिसके बाद चीन, ब्राजील का स्थान है। भारत विश्व का छठा सबसे बड़ा उत्पादक  देश है।

  • भारत में मक्का का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य  कर्नाटक है, जिसके बाद मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र हैं।

  • भारत में मक्का चावल और गेहूं के बाद तीसरी सबसे महत्वपूर्ण खाद्य फसल है

निर्यात : 2020-21 में भारत से मक्के का कुल निर्यात 28,79,202.93 मिलियन टन था, जिसकी कीमत 634.85 मिलियन डॉलर थी।

भारतीय मक्का निर्यात का गंतव्य देश: बांग्लादेश, वियतनाम, नेपाल, मलेशिया, म्यांमार

(स्रोत: कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण)

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search