विश्व अंगदान दिवस

Tags: Important Days


अंग दान के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 13 अगस्त को विश्व भर में विश्व अंगदान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

महत्वपूर्ण तथ्य 

  • इसके अलावा भारत में प्रत्येक वर्ष 27 नवंबर को “राष्ट्रीय अंगदान दिवस” मनाया जाता है।

  • इस साल की थीम 'अंग दान कर लोगों की जान बचाने का संकल्प लें' है।

महत्व

  • अंग दान के मिथकों को दूर करने के लिए यह दिन मनाया जाता है।

  • यह लोगों को मृत्यु के बाद अपने स्वस्थ अंगों को दान करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहता है क्योंकि इससे अधिक लोगों की जान बच जाएगी।

  • इसका उद्देश्य लोगों को यह महसूस करने में मदद करना है कि स्वस्थ अंगों की अनुपलब्धता के कारण बहुत से लोग अपनी जान गंवा देते हैं। इस प्रकार, स्वेच्छा से अपने स्वस्थ अंगों को दान करने से कई लोगों का जीवन बदल सकता है।

विश्व अंग दान का इतिहास

  • वर्ष 1953 में पेरिस में जीन हैम्बर्गर द्वारा मानव किडनी का पहला अस्थायी रूप से सफल प्रत्यारोपण किया गया था। 

  • माँ से 16 वर्ष के बच्चे में किडनी प्रत्यारोपित  की गई थी।

  • हालाँकि पहला दीर्घकालिक सफल गुर्दा प्रत्यारोपण वर्ष 1954 में अमेरिका में किया गया था। 

  • डॉक्टर जोसेफ मरे द्वारा यह सफल प्रत्यारोपण किया गया था। 

  • इसके लिये डॉक्टर जोसेफ मरे को वर्ष 1990 में “फिजियोलॉजी और मेडिसिन के लिये नोबेल पुरस्कार” मिला था।





Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search