विश्व फोटोग्राफी दिवस

Tags: Important Days


विश्व फोटोग्राफी दिवस हर साल 19 अगस्त को मनाया जाता है।


महत्वपूर्ण तथ्य -

  • यह दिवस फोटोग्राफी की कला, शिल्प, विज्ञान और इतिहास का एक वार्षिक, विश्वव्यापी उत्सव है।

  • फोटोग्राफी सबसे महत्वपूर्ण कला के रूपों में से एक है, यह किसी की भावनाओं और व्यक्तिगत अभिव्यक्ति को व्यक्त करने का एक साधन है।

  • हेनरिक इबसेन की एक प्रसिद्ध कहावत है जिसमें उन्होंने कहा था, 'एक तस्वीर एक हजार शब्दों के बराबर होती है'।

  • कभी-कभी तस्वीरें, शब्दों की तुलना में अधिक प्रभावी ढंग से भावनाओं को व्यक्त करती हैं.

  • किसी वस्तु की पहली स्थायी तस्वीर 1826 में फ्रांसीसी जोसेफ नाइसफोर नीपसे द्वारा खींची गई थी।

विश्व फोटोग्राफी दिवस 2022 की थीम :

  • थीम 2022 - "लेंस के माध्यम से महामारी का लॉकडाउन।"

  • यह थीम इस बात पर प्रकाश डालता है कि हम कैमरे (लेंस) के माध्यम से महामारी के चलते हुए लॉकडाउन को कैसे देखते हैं।

  • कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन लगाया गया था और उस अवधि में कई लोगों ने फोटोग्राफी के शानदार कौशल को सीखा।

विश्व फोटोग्राफी दिवस का इतिहास :

  • विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाने की शुरुआत 9 जनवरी, 1839 को फ्रांस में हुई थी।

  • उस समय एक फोटोग्राफी प्रक्रिया की घोषणा की गई थी, जिसे डॉगोरोटाइप प्रक्रिया कहा जाता है और इसी प्रक्रिया को दुनिया की पहली फोटोग्राफी प्रक्रिया माना जाता है।

  • इसका आविष्कार फ्रांस के जोसेफ नाइसफोर और लुई डौगर ने किया था।

  • 19 अगस्त, 1839 को फ्रांस की सरकार ने इस आविष्कार की घोषणा की और उसका पेटेंट हासिल किया।

  • इसे हमेशा याद रखने के लिए प्रति वर्ष 19 अगस्त को  'विश्व फोटोग्राफी दिवस' मनाया जाता है।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search